बदायूं
Budaun News: बच्चों ने मनाया यलो डे

उझानी के एपीएस स्कूल में यलो डे मनाने को जुटे बच्चे।
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को यलो डे मनाते हुए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं ने उनका हौसला बढ़ाया।
स्कूल परिसर में कक्षा पीएनसी और केजी के बच्चे यलो कपड़े पहनकर पहुंचे। उन्होंने यलो कलर से आकृतियां बनाईं। तितली, आम, सूरजमुखी और कद्दू की आकृति मनमोहक दिखी। प्रतिभागियों को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। शिक्षिकाओं ने उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा, शिवन्या आदि मौजूद रहे। संवाद


