पीलीभीत

Pilibhit News: बेनहर पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 02 Aug 2023 12:35 AM IST

Table tennis tournament begins at Benhar Public School

बेनहर प​ब्लिक स्कूल में आयोजित टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाडी ।संवाद

पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में मंगलवार से टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो गया। 15 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कक्षा छह से 12 तक के 700 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

विद्यालय के प्रशासक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी, प्रधानाचार्य अल्पना कोहली, हेडमिस्ट्रेस करिश्मा सैहमी और डीन एक्टिविटीज नितिन कौशिक ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का समापन स्वतंत्रता दिवस पर होगा। इस अवसर पर खेल शिक्षक राजेंद्र मौर्य, त्रिलोक चंद्र वर्मा, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button