शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रांसमिशन में फाल्ट आने पर तिलहर और मदनापुर में दो घंटे गुल रही बिजली

Connect News 24

शाहजहांपुर। 220 केवी पैना ट्रांसमिशन में क्लप में खराबी को सही कराने के लिए मंगलवार की शाम को शट डाउन लिया गया। इसके चलते तिलहर डिवीजन की सप्लाई बाधित हो गई। मदनापुर की लाइन भी प्रभावित रही। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका।

मंगलवार की शाम शाहजहांपुर स्थित पैना 220 केवीए में अचानक खराबी आ जाने के कारण तिलहर, मीरानपुर कटरा ,खुदागंज, मदनापुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई बंद हो गई है। शाम लगभग 6 बजे अचानक विद्युत सप्लाई ठप हो गई। रात आठ बजे तक बिजली सप्लाई न आने पर लोग विद्युत दफ्तर के फोन मिलाने लगे लेकिन वहां का फोन न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। इस भीषण गर्मी में तमाम लोग सड़कों पर उतर आए। रात नौ बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है।

विद्युत एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि पैना स्थित 220 केवी विद्युत केंद्र से बिजली सप्लाई बंद है। देर सवेर बिजली आ जाएगी। वहीं मदनापुर व आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

आज सात से दस बजे तक गुल रहेगी बहादुरगंज की बिजली

बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई सतीश चंद्रा ने बताया कि उपकेंद्र की सीटी को सही कराने का काम होगा। निर्धारित समय पर काम को शुरू करा दिया जाएगा।

डबल सर्किट की लाइन तैयार

सिटी पार्क उपकेंद्र की डबल सर्किट लाइन को तैयार कर लिया गया। एक दिन पहले हुए हंगामे के बाद मंगलवार को अवर अभियंता मनीष प्रजापति की निगरानी में काम कराया गया। इस बीच खराब पड़ी लाइन की खामी को सही किया गया। अब यहां पर डबल सर्किट लाइन पड़ गई है।

भाजपा नेता के आश्वासन के बाद लगने दिया ट्रांसफार्मर

कलान के वार्ड नंबर तीन उल्फतनगर मोहल्ले में एक माह से फुंके ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। मोहल्ले में मस्जिद के पास 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था। एक माह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया। निगम ने दूसरा भेजा तो लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने से मना कर दिया। मोहल्ले के लोग टाउन फीडर से जोड़ने की मांग कर रहे थे। सोमवार शाम जेई माता प्रसाद, भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष विनोद गुप्ता के साथ मोहल्ले में पहुंचे। लोगों को समझाया। आश्वस्त किया कि जल्द टाउन फीडर से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद ही ट्रांसफार्मर रखा जा सका।

तीन ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल

कलान में विद्युत उपकेंद्र के पास भूरे चक्की के सामने रखा 163 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। यह एक सप्ताह पहले ही बदला गया था। इसी तरह परौर मोड़ हनुमान मंदिर के पास ट्रांसफार्मर धमाके के साथ खराब हो गया। एक्सचेंज मोड़ पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button