बदायूं
Budaun News: किसानों की आवाज हमेशा से कांग्रेस ने ही सुनी
बदायूं। जिला किसान कांग्रेस का कार्यक्रम गांव दबतोरा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह गुर्जर ने की।
मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रखी है। विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज हमेशा कांग्रेस सुनती आई है। कांग्रेस ने बहुत सी योजनाएं किसानों ग्रामीणों के हित में चलाईं हैं। जिसका जनता आज भी लाभ ले रही है। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष हाजी नुसरत अली व जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि यह सरकार किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है। इस मौके पर अब्दुल रहमान, आकाश पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद