Budaun News: श्रीकृष्ण पालकी निकालने के रास्ते को लेकर उठा विवाद
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में श्रीकृष्ण पालकी निकालने के रास्ते को लेकर शुक्रवार रात विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के विरोध कर ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर ग्रामीण थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने दूसरे रास्ते से पालकी निकलवाकर मामला शांत करा दिया।
गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण श्रीकृष्ण की पालकी सजाकर निकाल रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया था। इससे गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। उनकी सूचना पर जब थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो गांव वाले एकत्र होकर ट्रैक्टर टॉली में सवार होकर थाने पहुंच गए थे। जैसे ही ग्रामीण गांव लौटकर पहुंचे कि उनके पीछे थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। देर रात तक दोनों समुदायों के लोगों से बात करते रहे। बाद में पुलिस ने पालकी को दूसरे रास्ते से निकलवा दिया। कुछ लोगों ने पुलिस पर जबरन दूसरे रास्ते से पालकी निकलवाने का आरोप लगाया है। संवाद