बदायूं
Budaun News: सड़क हादसे में दंपती और दो बच्चे घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार पूर्वाह्न बाइकों की भिड़ंत में बदायूं के सैय्यदबाड़ा निवासी अरविंद सिंह (35), उनकी पत्नी पूनम (32), बेटी शगुन (12) और बेटा दिव्यांश (10) घायल हो गए। चारों एक ही बाइक पर थे, लेकिन चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। अरविंद अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा को निकले थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। संवाद