Budaun News: शतायु मतदाताओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

वैन गांव में शतायु मतदाताओं को सम्मानित करते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
बिल्सी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने रविवार को अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव वैन स्थित प्राथमिक स्कूल पर आयोजित सम्मान समारोह में गांव के शतायु मतदाता वेदराम, रामकली, सावित्री देवी एवं लीलावती को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने सभी शतायु मतदाताओं का कुशलक्षेम भी जाना और उनके लंबे स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 80 शतायु मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें 50 फीसदी की मृत्यु हो चुकी है। शेष शतायु मतदाताओं को बीएलओ द्वारा उनके घरों पर जाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रवेंद्र गौतम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद