बदायूं
Budaun News: कृषि वैज्ञानिकों का जैविक खेती करने पर जोर
उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कठौली में एक कंपनी की ओर से आयोजित वार्षिक आमसभा में किसानों को जैविक खेती करने के टिप्स दिए गए।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौहार्द दुबे ने कहा कि जैविक खेती करने के तौर तरीकों पर किसानों को गौर करना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। किसानों को इसे लेकर कृषि वैज्ञानिकों से भी मशविरा करते रहना चाहिए। वैज्ञानिक डॉ. रोशन सिंह ने पशुपालन के बारे में अवगत कराया।
इलाके के किसानों को खेती से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कंपनी के अधिकारियों ने आमसभा का उद्देश्य बताया। इस मौके पर अनिल खोखर, राहुल सिंह, आशुतोष कुमार, सचिन तोमर, मनोज कुमार, रमेश पाल और अशोक कुमार मौजूद थे। संवाद