बदायूं

Budaun News: उसहैत में बढ़ा कटान का खतरा

Connect News 24

danger of erosion increased in ushat

उसहैत क्षेत्र के जटा गांव के पास कटान करता बाढ़ का पानी। संवाद

गंगा का जलस्तर कम होने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गंगा का जलस्तर कम होने से उसहैत क्षेत्र में कटान का खतरा बढ़ गया है। जिसकी वजह से ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लगातार पानी कम होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

जिले में गंगा अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। ऐसे में सहसवान और उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी तेजी से कटान कर रही है। खासतौर पर तहसील सहसवान के खागी नगला, वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, धापड, टोटपुर करसरी, सकुर्रा गांव इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में करीब 4500 की आबादी भी सीधे तौर पर प्रभावित है, हालांकि पानी अब खेतों से कम होने लगा है, लेकिन कटान ने तेजी पकड़ ली है।

बृहस्पतिवार को बैराजों से छोड़ा पानी

-नरौरा से 114809 क्यूसेक

-बिजनौर से 89650 क्यूसेक

-हरिद्वार से 85323 क्यूसेक

गंगा का खतरे का निशान-162 मीटरगेज

गंगा बह रही -162.65 मीटरगेज

303 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

सहसवान और दातागंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जा रहीं हैं। साथ ही वहां पर लाेगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 303 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जरूरत के हिसाब से दवाइयों का वितरण किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button