बदायूं

Budaun News: तालाब की जगह पर बना मकान जेसीबी से गिराया

Connect News 24

The house built at the place of the pond was demolished by JCB

रमजापुर में अवैध निर्माण पर चजती जेसीबी।संवाद

चेतावनी : शेष कब्जा नहीं हटाया गया तो लिखाई जाएगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रमजानपुर में बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब की जगह पर बने मकान पर जेसीबी चलवा दी। मकान का कुछ हिस्सा रह गया है, अधिकारियों ने उसे शुक्रवार तक ढहाने को कहा है। अन्यथा मकान का निर्माण कराने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ग्राम पंचायत रमजानपुर में कटिन्ना रोड पर फस्सू नगला में एक व्यक्ति ने तालाब की जगह पर मकान बनवा लिया था। उसकी दीवारें खड़ी कर दी गईं लेकिन उस पर लिंटर नहीं पड़ पाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर दी। जिसकी लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की।

उसमें पाया गया कि वह मकान और उसके आसपास बने अन्य मकान तालाब या सरकारी जगह पर बने हैं। इस पर बृहस्पतिवार शाम नायब तहसीलदार अजीत कुमार यादव, राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगवाकर अमजद के मकान पर जेसीबी चलवा दी। उसका काफी हिस्सा जेसीबी से गिरा दिया गया।

बताया जाता है कि अमजद ने मकान बनाने के लिए अलीशेर से जगह खरीदी थी। यह जगह अलीशेर के कब्जे में थी लेकिन अमजद ने जिस जगह का बैनामा कराया था, वह जगह दूसरी है। नायब तहसीलदार ने अमजद को आश्वासन दिया कि उन्होंने जिस जगह का बैनामा कराया है। वह जगह उसे दिलवा दी जाएगी। लोगों ने अन्य मकानों के निर्माण पर भी सवाल उठाए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button