बदायूं

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Connect News 24

– शराब पीने का आदी था सुरैनी पापड़ी का किशनपाल

संवाद न्यूज एजेंसी

ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के जंगल में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय किशनपाल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था।

थाना क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी निवासी किशनपाल पुत्र चोखेलाल खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पुलिस के मुताबिक किशनपाल सोमवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा था। इससे परिवार में काफी झगड़ा हुआ। परिवार वालों ने उसे शराब पीने पर डांटा था। तभी किशनपाल परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकल आया था। परिवार वाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार सुबह कुछ लोग भवानीपुर के खेतिहार इलाके में पहुंचे थे। तभी उन्होंने एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। राहगीरों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे फैजगंज बेहटा एसओ सिद्धांत शर्मा मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी आ गए। एसओ ने बताया कि परिवार वाले युवक को शराब का आदी बता रहे हैं। उन्होंने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button