Budaun News: डेंगू पीड़ित युवक की इलाज के दौरान बरेली में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST

कुलदीप। फाइल फोटो।
बगरैन। पांच दिन से बुखार से पीड़ित युवक को जब डेंगू की पुष्टि हुई तो परिजन उसे बरेली इलाज के लिए गए। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में और भी कई लोग बीमार चल रहे हैं।
वजीरगंज क्षेत्र के कई गांवों में बुखार फैल रहा है। कतगांव के हालात बहुत खराब हैं। वहां पर कई लोग बुखार से पीड़ित है। गांव के 27 वर्षीय कुलदीप पुत्र ताराचंद्र को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। वह प्राइवेट डॉक्टर के यहां पर इलाज कर रहे थे, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने प्राइवेट लैब पर उनकी जांच कराई, तो रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद में उसे बरेली इलाज के लिए ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद