बदायूं

Budaun News: आबिद से मिले धर्मेंद्र, लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा

Connect News 24

Dharmendra met Abid, discussed about Lok Sabha elections

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री आबिद रजा को राष्ट्रीय सचिव बनने पर दी बधाई।स्रोत-स्व

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा के सपा का राष्ट्रीय सचिव बनने पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बधाई दी। दोनों के बीच काफी देर तक राजनीतिक चर्चा भी हुई। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया।

बरेली जिले की आंवला लोकसभा सीट पर लगभग 25 सालों से सपा जीत हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में सपा को आंवला लोकसभा से जिताऊ प्रत्याशी की तलाश है।

चर्चा है कि आबिद रजा आंवला से चुनाव लड़ सकते हैं। मुसलमान वोटों के साथ-साथ हिंदू मतदाताओं में भी आबिद रजा की धर्मनिरपेक्ष छवि है।

इधर, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं लोकसभा से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में दोनाें की जोड़ी पार्टी को लाभ दिला सकती है।

बता दें कि पिछले दिनों बदायूं बूथ सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने मंच पर भाषण में कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बदायूं से धर्मेंद्र यादव और आंवला से आबिद रजा को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव मजबूती से रखा है।

ऐसे में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का आबिद रजा को राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाई देना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button