Budaun News: अयोध्या में ऐतिहासिक होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खंड स्तर की बैठक में मौजूद वक्ता।
उझानी। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम के भव्य मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराने के लिए आयोजित बैठक में खंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में जिला बौद्धिक प्रमुख विश्राम सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सत्यप्रकाश एडवोकेट ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित रूपरेखा के बाबत जानकारी दी। खंड संचालक विचित्र कुमार ने कार्यक्रम और सामग्री वितरण के बारे में अवगत कराया। अब्दुल्लागंज स्थित सालिकराम कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा की महत्ता समझाई। बैठक में राहुल अग्रवाल को खंड स्तर पर अभियान प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। संवाद