बदायूं
Budaun News: उझानी में नीम करौरी महोत्सव एक जनवरी को
उझानी। बाबा नीम करौरी महोत्सव के लिए रविवार देर शाम सेवा समिति का गठन किया गया। अभिषेक वार्ष्णेय अध्यक्ष और नवीन कुमार महामंत्री चुने गए। महोत्सव एक जनवरी को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में होगा। अध्यक्ष रिंकू ने बताया कि एक जनवरी को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौरी महाराज का जयंती महोत्सव होगा। इस मौके पर पंकज वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, सुनील सचदेवा, जितेंद्र माहेश्वरी, विजय गोपाल, मनोज वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, सागर, नीरज वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, केशव गर्ग, प्रदीप शर्मा, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद