बदायूं

Budaun News: कैबिनेट मंत्री से मिलकर बताईं समस्याएं

Connect News 24

Met cabinet minister and explained problems

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल से उनके आवास पर मिलने पहुंचे व्यापारी-संगठन

बदायूं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं जिला माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष कृष्णदेव चांडक ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आंवला स्थित आवास पर भेंट की तथा जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री से मिले जिलाध्यक्ष ने उन्हें जनपद में गोवंशीय पशुओं के सड़कों पर घूमने तथा उनके कारण हो रहीं दुर्घटनाओं के बारे में अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में सांड़ लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने उनसे कहा कि 31 दिसंबर के बाद कोई भी पशु सड़कों पर नहीं दिखेगा। जहां भी ऐसा पाया जाएगा, वहां के संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाध्यक्ष ने जिले की पराग फैक्टरी के बारे में भी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने बताया कि जल्द ही फैक्टरी के संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा। यह भी बताया कि शीघ्र ही बदायूं एवं आंवला की सीमा पर एक बहुत बड़ी चीनी मिल का निर्माण कराया जाएगा, साथ ही एक बड़ा दुग्ध प्लांट भी शीघ्र लगाया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश माहेश्वरी आदि भी जिलाध्यक्ष के साथ रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button