बदायूं

Budaun News: नहीं कराई बैरिकेडिंग, काम चलाऊ कर दी टेपिंग

Connect News 24

Barricading was not done, taping was done

एक्सप्रेस-वे पर खुले पड़े गड्डे। संवाद

बिसौली (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदे गए गड्ढों में अब तक चार बच्चों की मौत के बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार दिशा-निर्देश देने और बैठकें करने के बाद भी गड्ढों के चारों ओर बैरिकेडिंग नहीं कराई गई है और न ही वहां संकेतक बोर्ड लगवाए गए हैं। कंपनी ने काम चलाने के लिए जहां दो किशोर डूबे थे, वहां के गड्ढे मिट्टी से भरवा दिए हैं और टेपिंग करा दी है। जबकि पूरे एक्सप्रेस-वे के पास मौत के गड्ढे खुले पड़े हैं।

शनिवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव ऐपुरा में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई थी। इससे पहले 28 जून को इस्लामनगर के नसरौल गांव में और छह मई को दातागंज के डहरपुर के पास एक-एक बच्चे की जान इन्हीं गड्ढे में डूबकर जा चुकी है। जब ऐपुरा में दो किशोरों की मौत हुई तो प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए।

हालांकि इसके बावजूद एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने वाली कंपनी एचजी इन्फ्रा के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार की घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों को ही जिम्मेदार माना और उन्हीं लापरवाही भी सामने आई। रविवार को भी डीएम मनोज कुमार ने जूम मीटिंग के माध्यम से प्रशासनिक और कंपनी के अधिकारियों से कहा कि एक्सप्रेस-वे पर जहां-जहां गड्ढे हैं, वहां जल्द से जल्द बैरिकेडिंग कराई जाए और संकेतक बोर्ड लगवाए जाएं।

इसके बावजूद कंपनी के अधिकारियों का ढीला रवैया देखने को मिला। रविवार को कंपनी के अधिकारियों ने सिर्फ ऐपुरा और नसरौल के पास गड्ढों के चारों ओर टेपिंग करा दी है। इसके अलावा कहीं भी बैरिकेडिंग नहीं कराई गई है। बिल्सी तहसील क्षेत्र से लेकर बिसौली, सदर और दातागंज इलाके के गड्ढे ऐसे ही खुले पड़े हैं। यहां कहीं भी और कभी भी हादसा हो सकता है।

लापरवाही मानी, कार्रवाई कौन करेगा

गंगा एक्सप्रेस-वे के गड्ढों में किशोरों की मौत का जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों ने कंपनी के ही अधिकारियों को माना है, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई क्या होगी, कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। और तो और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट भी सौंपी गई है। इसके बावजूद अधिकारी कार्रवाई के नाम पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

दोनों किशोरों के परिवार को मिलेंगे चार-चार लाख

एसडीएम बिसौली विजय कुमार मिश्र ने बताया कि गड्ढे में डूबने से जान गंवाने वाले दोनों किशोरों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। उनके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर से भी उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।

एक्सप्रेस-वे पर खुले पड़े गड्डे। संवाद

एक्सप्रेस-वे पर खुले पड़े गड्डे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button