Budaun News: गुटखा खरीदने को लेकर विवाद, तीन घायल
चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर। गुटखा खरीदने दुकान पर गए युवक के साथ मारपीट की गई। बचाने बचाने आए परिजनों को भी पीटा गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव गौरामई निवासी शहजाद पुत्र हिमायत का आरोप है कि उसका भतीजा औसाफ पुत्र आफाक गांव में ही दुकान से गुटखा खरीदने गया था। दुकान के पास ही गांव का गुलशन बैठा हुआ था। गुटखा खरीदने को लेकर गुलशन और औसाफ के बीच गाली गलौज होने लगी। औसाफ ने जब गालियां देने का विरोध किया तो गुलशन ने अपने परिवार के सरताज पुत्र दिलशाद, फय्याज पुत्र आगाज और अदीब पुत्र फैसन को बुला लिया। सभी ने मिलकर औसाफ को बुरी तरह से पीट दिया। चीख पुकार पर पीड़ित के परिवार के रब्बानी और आफाक बचाने गए तो इनके साथ भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि इसी बीच गुलशन ने फायरिंग की लेकिन वह बाल बाल बच गया। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।