बदायूं

Budaun News: नशे में पत्नी को पीटा तो बेटों ने पिता को धुना, सुबह मृत मिला

Connect News 24

Sons beat up father after he beat his wife while drunk, he was found dead in the morning

मौके पर छानबीन करती पुलिस। संवाद

वजीरगंज/सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उरैना में राजकुमार (58 वर्ष) शनिवार सुबह अपने घर में तख्त पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। शुक्रवार रात उसने शराब के नशे में पत्नी को पीटा था, बचाने आए उसके दो बेटों ने फिर पिता की जमकर पिटाई की। सुबह राजकुमार मृत अवस्था में मिला। गांव के चौकीदार राजेश कुमार ने बेटों प्रदीप और अरुण के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

ग्राम उरैना निवासी राजकुमार शराब पीने का आदी था। ग्रामीणों के अनुसार उसके पांच बेटे हैं, जिनमें तीन बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और दो बेटे प्रदीप और अरुण गांव में ही रहते हैं। लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे राजकुमार शराब पीकर आया था। उसने नशे में पत्नी रामकली से गालीगलौज की। विरोध करने पर राजकुमार ने उसकी पिटाई कर दी। मां को बचाने आए प्रदीप और अरुण ने राजकुमार की पिटाई कर दी।

शाेर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग आ गए थे। उन्होंने राजकुमार को पीटने का विरोध किया था, लेकिन परिवार वालों ने कह दिया कि यह आपस का मामला है। इसमें मोहल्ले का कोई व्यक्ति दखल न दे। मारपीट के बाद राजकुमार घर में पड़े तख्त पर लेट गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे परिजनों ने राजकुमार को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताते हैं कि परिवार वाले राजकुमार के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और सीओ सुनील कुमार ने राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पसलियां टूटीं और लिवर फटा

राजकुमार के साथ उसके बेटों ने जमकर मारपीट की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर, सीना और जांघ के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चोट मिलीं हैं। उसकी छह पसलियां टूटी पाई गई हैं और लिवर भी फटा मिला है, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

राजकुमार शराब पीने का आदी था। इससे उसके परिवार में रोजाना विवाद होता था। रात भी विवाद हुआ था और उसके बेटों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे राजकुमार की मौत हो गई। चौकीदार की ओर से गैरइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कराई जाएगी। – सुनील कुमार, सीओ बिसौली

मौके पर छानबीन करती पुलिस। संवाद

मौके पर छानबीन करती पुलिस। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button