शाहजहाँपुर

Budaun News: घरवालों से हुआ झगड़ा तो शराब में जहर मिलाकर पी गया व्यक्ति, मौत

Connect News 24

man commits suicide by consuming poison in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में सोमवार रात 45 वर्षीय व्यक्ति गजेंद्र मौर्य ने शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पीकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि परिवार में सोमवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गजेंद्र घर से निकल गया और कहीं से विषाक्त पदार्थ का पाउच ले आया। 

उसने शराब में मिलाकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालांकि कुछ लोगों ने उस से विषाक्त पदार्थ का पाउच छीनने की कोशिश की, लेकिन वह पाउच लेकर भाग गया। विषाक्त पदार्थ के साथ शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी मौत हो गई। 

इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि गजराम मौर्य नाम के व्यक्ति ने शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पी लिया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button