Schools

RBI Grade B एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक, फटाफट कर लें डाउनलोड

Connect News 24

RBI Grade B Phase II Exam 2023 Admit Card Out: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. ये एडमिट कार्ड ग्रेड बी (जनरल) के फेज टू परीक्षा के हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सफलतापूर्वक इसके लिए आवेदन किया हो और अब एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स भी फॉलो कर सकते हैं. इस काम के लिए आपको आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – opportunities.rbi.org.in. जानते हैं इससे जुड़े अन्य जरूरी डिटेल.

क्या दिया है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में दिया है कि फेज II ऑनलाइन एग्जामिनेशन केवल उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाएगा जो फेज I एग्जाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए हैं. यानी जिन्होंने फेज वन पास कर लिया है केवल वे ही फेज टू देंगे.

परीक्षा दो शिफ्टों में होगी और उम्मीदवारों को दोनों शिफ्टों में शामिल होना होगा. आरबीआई की वेबसाइट से दोनों शिफ्ट के पेपर के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. फेज II परीक्षाओं/शिफ्टों का वेन्यू दोनों ही एडमिशन लेटर में दिया गया है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी opportunities.rbi.org.in पर.
  • यहां होमपेज पर जाएं और पहले current vacancies में जाएं और फिर call letters वाले सेक्शन में एंटर करें.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – “Admission Letters, other guidelines and information handouts for Phase-II examination for Direct Recruitment for the post of Officer in Grade ‘B’ (General) – Panel Year 2023”.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको एडमिट कार्ड दिखायी देगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: DU UG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट आगे बढ़ी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button