बदायूं

Budaun News: पुलिस की सख्ती के चलते फैजगंज बेहटा में नहीं मनी पत्थरमार दिवाली

Connect News 24

Due to police strictness, stone pelting Diwali was not celebrated in Faizganj Behta.

फैजगंज बेहटा में महिला पुलिस कर्मी ने बच्चों को बांटी मिठाई। संवाद

फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र में इस बार भी पुलिस की सतर्कता के चलते पत्थरमार दिवाली नहीं मनाई गई। यहां हर साल छोटी दिवाली को फैजगंज और बेहटा के बीच ईंट-पत्थरों की बरसात होती थी, लेकिन पिछले चार साल से पुलिस चौकन्नी रहती है। इससे लोग पत्थरमार दिवाली नहीं मना पाते हैं। इस बार महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चों को मिठाई बांटकर दिवाली का त्योहार मनाया।

फैजगंज और बेहटा के बीच कई दशकों से पत्थरमार दिवाली मनाने की परंपरा रही है। इस अनूठी परंपरा के तहत छोटी दिवाली के दिन फैजगंज और बेहटा के लोग आमने-सामने आ जाते हैं और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला करते हैं। इसमें कई लोग लहूलुहान भी हो जाते हैं। चार साल से पुलिस ने इस पर रोक लगा रखी है। लिहाजा अब पत्थरमार दिवाली बंद है।

शनिवार को मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। कई महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया। सिपाही अंकिता वर्मा, सन्नू और पायल कोयड ने ड्यूटी के दौरान मौके पर मिठाई मंगाकर कस्बे के बच्चों में बांटी और दिवाली मनाई। इसमें गांव के तमाम लोग भी शामिल हुए। शाम तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के ताैर पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। इस बार कोई पत्थर मार दिवाली नहीं मनाई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button