बदायूं

Budaun News: डेंगू के चार और संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर 582 हुई

Connect News 24

Four more infected with dengue found, number increased to 582

मोहल्ला कबूलपुरा फागिंग करती मशीन। संवाद

बदायूं। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में शनिवार को चार और संक्रमित मिलने के बाद संख्या बढ़कर 582 हो गई है।

शनिवार को जिले में हुई डेंगू की एलाइजा जांच में चार और संक्रमित सामने आए है। जिले में डेंगू की भयावहता के लिए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रकोप को शुरुआती दौर में गंभीरता से नहीं लिया। शुरू में जिम्मेदार डेंगू के प्रकोप को नकारते रहे। रोगियों की जांच तक नहीं कराई गई। हालात बिगड़े तब गांवों में शिविर लगवाने शुरू किए। रोजा डेंगू संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है।

मलेरिया विभाग ने की फाॅगिंग, लार्वा नष्ट किया

मलेरिया विभाग की ओर से ब्लाॅक सहसवान के ग्राम तिगरा में फागिंग कराई गई। ग्राम प्रधान को लार्वा नाशक दवा उपलब्ध कराई गई। टीम ने आधा दर्जन गावों में लार्वा चेक किया। घरों में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई। शहर में नगर पालिका प्रशासन ने फागिंग कराई।

मोहल्ला कबूलपुरा फागिंग करती मशीन। संवाद

मोहल्ला कबूलपुरा फागिंग करती मशीन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button