Budaun News: खेत पर जा रहे किसान को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृत नेमपाल के परिजन। संवाद
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में खेत पर जा रहे किसान को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी 35 वर्षीय नेमपाल पुत्र अशर्फी खेती किसान करता था। रविवार को वह मक्का की फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर सड़क पार करते समय डंपर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन बिसौली सीएचसी ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। नेमपाल की मौत की सूचना पर पुलिस राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा। संवाद


