Budaun News: बंद नहीं हो रहा भारी वाहनों को प्रवेश, बैरिकेडिंग में लगा खंभा टूटा

बिसौली में बैरियर टूटने से सोत नदी पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बिसौली। सोतनदी पर भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इसके बावजूद शुक्रवार को किसी भारी वाहन के निकलने से बैरिकेडिंग में लगा खंभा टूट गया, जिसके बाद में आवागमन बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनाें की लंबी लाइन लग गई। जानकारी मिलने पर लोनिवि के कर्मचारियों ने उसे सही किया।
नगर के समीप गुजरने वाली सोत नदी के ऊपर बने पुल के एक पिलर में दरार पड़ गई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की टीम ने इसका पूरा सर्वे किया। इसके बाद 14 अक्तूबर से इस पुल पर से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। विभाग द्वारा दोनों ओर बैरिकेडिंग करा दी गई थी, लेकिन शुक्रवार दिन में किसी वक्त दक्षिण दिशा में लगी बैरिकेडिंग का पोल टूटकर गिर गया। चर्चा है भारी वाहन निकलने की वजह से वह टूट गया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जानकारी मिलने के बाद में लोनिवि के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी इसे संभालते रहे, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका।


