पीलीभीत

Pilibhit News: पंजीकरण के अभिलेख न देने पर राइस मिलर ने किसान को भुगतान करने से किया इन्कार

Connect News 24

पूरनपुर। धान की बिक्री करने के बाद राइस मिलर ने किसान से पंजीकरण के अभिलेख दिए बगैर भुगतान करने से इन्कार कर दिया। कहा कि एक महीने बाद धान खरीद केंद्र पर अंगूठा लगाने के बाद भुगतान खाते में मिलेगा। इसकी शिकायत भाकियू (टिकैत गुट) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने एसडीएम से कार्रवाई कराने और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कुछ राइस मिलर धान खरीद के नाम पर खेल कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की शिकायत भाकियू के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार को एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में की। उन्होंने बताया कि गांव कढेरचौरा निवासी किसान सर्वजीत सिंह अपना 300 क्विंटल धान मंडी के धान खरीद केंद्र पर बिक्री के लिए ले जा रहे थे।

खमरिया पट्टी तिराहा पर मिले राइस मिलर ने सरकार की ओर से राइस मिलर्स को समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की छूट की जानकारी देकर उसका धान तुलवा लिया। आरोप है कि धान तुलने के बाद राइस मिलर ने 1785 रुपये के हिसाब से भुगतान 20 अक्तूबर को करने को कहा। शुक्रवार को किसान के भुगतान लेने को पहुंचने पर राइस मिलर ने पहले पंजीकरण के कागज लाकर देने और दो महीने बाद मंडी समिति के एक धान खरीद केंद्र पर अंगूठा लगाने को जाने की शर्त रखी। आरोप है कि किसान के विरोध करने पर उससे अभद्रता की गई। भाकियू नेता स्वराज सिंह ने एसडीएम से राइस मिलर के खिलाफ कार्रवाई कराने, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button