शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: मीटर विभाग के एई को हटाया, हीरालाल को दी जिम्मेदारी
शाहजहांपुर। तिलहर समेत कई इलाकों में मीटराें में शंट लगाकर बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने वाले एई मीटर पीसी सागर को हटा दिया गया। उनकी जगह पर एसडीओ हीरालाल गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
विजिलेंस में तैनात रहे पीसी सागर का प्रमोशन होने के बाद उन्होंने एई मीटर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनके पास यहां का अतिरिक्त चार्ज था। मुख्य अभियंता वितरण राजीव शर्मा ने उनका अतिरिक्त चार्ज हटा लिया। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि एसडीओ हीरालाल गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। इधर, पीसी सागर ने बताया कि उनके पास तीन चार्ज थे। इसलिए अतिरिक्त चार्ज पर रहने के इच्छुक नहीं हाेने के चलते हटाए जाने का अनुरोध किया था। संवाद

