Budaun News: ट्रॉली से गिरकर किसान की मौत
सिलहरी (बदायूं)। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मोंगर में 70 वर्षीय किसान जसवीर सिंह पटेल की ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई।
परिवार वालों के मुताबिक वह बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अपने खेत से चारा काटकर ला रहे थे। उन्होंने अपना चारा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद लिया था। जैसे ही वह चारा लेकर घर के सामने पहुंचे कि वह ट्रॉली से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आईं। परिवार वाले तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
ग्राम प्रधान धीरज पटेल ने बताया किसान की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मौत हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि सूचना पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद