रामपुर

Rampur News: रोडवेज और बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार पिता पुत्र घायल

Connect News 24

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बुधवार की सुबह रोडवेज की बस और एक बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार हल्द्वानी निवासी पिता-पुत्र टीकम सिंह नेगी और उनका पुत्र सोनू नेगी घायल हो गए। जबकि, रोडवेज में किसी के कोई हताहत न होने की बात पुलिस ने कही है। घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

सोहराब गेट डिपो की एक बस बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे हल्द्वानी से सवारियां लेकर रामपुर की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की ईशा नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित रुद्र विलास चीनी मिल के समीप सामने से आ रही एक बोलेरो से बस टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बोलेरो सवार हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी टीकम सिंह नेगी और उनका पुत्र सोनू नेगी घायल हो गए। घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ईशा नगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल दोनों पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि रोडवेज में चालक परिचालक के अलावा चार सवारियां सवार थी। जिनमें किसी के चोट नहीं आई है। घटना के बाद सभी लोग अपने घरों को चले गए हैं। घटना की किसी ने भी कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button