Rampur News: नगमा खातून से गुड़िया रानी बनी युवती ने जताया जान को खतरा
मसवासी। नगमा खातून से गुड़िया रानी बनकर हिंदू युवक से मंदिर में विवाह रचाने के बाद अब उसे कुछ स्थानीय मुस्लिम नेताओं से जान का खतरा सता रहा है। उसने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है जिसमें जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरु करदी है।
इस माह के शुरु में नगर निवासी युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। बाद में उसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह मंदिर में विवाह रचा रही है। अब यह युवती नगर में अपने पति देवेंद्र कुमार के साथ वापस आ गई है। देवेंद्र मऊ जनपद स्थित न्यायालय में स्टेनोग्राफर है। मुस्लिम से हिंदू बन गई है। बताते हैं कि उसने मुंबई की एक सनातन संस्था से प्रेरित होकर हिंदू धर्म ग्रहण किया है। उसका कहना है कि उसका शुरू से ही हिंदू धर्म के प्रति लगाव रहा है और उसने और अपना नाम भी नगमा खातून से बदलकर गुड़िया रानी रख लिया है।
अब युवती ने पुलिस अधीक्षक को घर के माध्यम से एक पत्र भेजा है जिस में शिकायत की है कि उसे अपने पिता मोहम्मद इरशाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अहमद मुल्ला, और उनके दो पुत्र पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मोहम्मद आजम, मोहम्मद इस्लाम, सभासद पति महफूज आलम, समेत कई लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। वह वह किसी भी समय उसकी हत्या कर सकते हैं। युवती का पत्र प्राप्त होते हैं पुलिस जांच में जुट गई है। मसवासी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।