रामपुर

Rampur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान बेहोश

Connect News 24

मसवासी।क्षेत्र के रहमतगंज गांव निवासी सुरेश (42) बुधवार को खेत से चारा लेकर लौटते समय करंट लग गया। करंट लगने से बेहोश होने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मजदूर को लेकर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है।

रहमतगंज निवासी सुरेश मजदूरी करते हैँ। साथ ही वह पशुपालन भी करते हैं। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। खेत से लौटते समय आम के बाग के पास लटक रहा 11 हजार की क्षमता वाली हाईटेंशन लाइन का तार चारे के बोझ से छू गया। जोरदार झटका लगने से मजदूर बेहोश हो गया। बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरेश के परिजनों को सूचना दी। उपचार के बाद अब हालत में सुधार है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button