बदायूं

Budaun News: मारपीट में घायल किसान की मौत

Connect News 24

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खजुरा पुख्ता में मारपीट में घायल 55 वर्षीय रामवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भतीजे जबर सिंह ने बताया कि वह अपने गांव में मंदिर का निर्माण करा रहे थे। गांव का एक परिवार इसका विरोध कर रहा था। इसको लेकर 23 सितंबर को उन्होंने रामवीर के साथ लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट कर दी थी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इस पर उन्होंने रामवीर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह परिवार वाले उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button