बदायूं
Budaun News: फसल की सिंचाई कर रहे किसान की करंट की मौत
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोयस में फसल की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
मंगलवार को गांव भोयस निवासी 30 वर्षीय सूरज पुत्र अशोक मेंथा की सिंचाई करने खेत पर गया था। सिंचाई करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। संवाद


