पीलीभीत

Pilibhit News: पलिया जा रही निजी बस हाईवे पर पलटी, चालक का पैर टूटा

Connect News 24

Private bus going to Palia overturned on highway, driver's leg broken

असम हाईवे पर दिल्ली से पलिया जा रही पलटी बस। संवाद

– बस में मची चीख-पुकार, यात्री मामूली रूप से हुए चुटैल

– परिचालक ने दूसरी बस से गंतव्य को भेजे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। ट्रक के ओवरटेक करने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे किनारे पलट गई। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस चालक का एक पैर टूट गया। बस में करीब 45 सवारी थीं। कुछ यात्रियों के मामूली चोटें आईं।

हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे असम हाईवे पर एक ढाबे के समीप हुआ। दिल्ली से पलिया लौट रही निजी बस को ट्रक ने ओवरटेक किया। इस पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वह हाईवे किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस की गति कम थी। हादसे से बस यात्रियों में खलबली मच गई, कुछ को मामूली चोटें आईं।

बस चालक लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर के गांव मेघापुर निवासी प्रदीप सिंह (24) का एक पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिचालक ने दूसरी बस को बुलाकर यात्रियों को गंतव्य को भेजा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button