बदायूं
Budaun News: धूपबत्ती से कमरे में लगी आग, महिला झुलसी

मोहल्ला शहबाजपुर में कमरे में धूपबत्ती से लगी आग से जला सामान। संवाद
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर में धूपबत्ती से कमरे में आग गई, इससे कमरे में रखा काफी सामान जल गया। एक महिला भी झुलस गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला शहबाजपुर निवासी लक्ष्मी (42) पत्नी धीरेंद्र ने मंगलवार शाम घर में पूजा करने के लिए धूपबत्ती जलाई थी। इससे उनके कमरे में आग लग गई। परिवार वाले बुझाने का उपक्रम कर पाते उससे पहले ही आग पूरे कमरे में फैल गई। बुझाने की कोशिश में लक्ष्मी झुलस गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। संवाद