Pilibhit News: नेशनल कराटे प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे रवि व तनिष्का

तनिष्का सिह ।
पीलीभीत। जनपद के रवि प्रकाश और तनिष्का सिंह दिल्ली में 16 दिसंबर को होने वाली नेशनल कराटे प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल में जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों को खूब बधाइयां मिल रहीं हैं।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र रवि प्रकाश और सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 11 की छात्रा तनिष्क सिंह का नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अयोध्या में 28 सितंबर 2023 को 67वीं प्रदेशीय कराटे में रवि ने 82 व तनिष्का ने 64 किलोग्राम वर्ग में बरेली मंडल की टीम से प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीता था। डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या की ओर से दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल में होने की जानकारी दी गई है।
डीआईओएस गिरिजेश कुमार चौधरी ने दोनों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत गौरव की बात है कि जिले के बच्चे राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, सुरेंद्र गंगवार, गजेंद्र सिंह, अमित वर्मा, रमेश सिंह आदि ने दोनों को बंधाई दी।

तनिष्का सिह ।

