Budaun News: टमाटर के साथ अदरक और लहसुन भी खा रहे भाव
लोग परेशान, महिलाओं ने कहा- सब्दियों के दामों पर नियंत्रण के लिए सरकार कदम उठाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पहले लोग पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों से परेशान रहे। अब सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम आदमी के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ऐसे में महंगे हुए टमाटर ने तो सब्जियों का स्वाद ही बिगाड़ कर रख दिया है।
बारिश के कारण धनिया, मिर्च, अदरक, टमाटर, तोरई, लहसुन महंगा होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। जहां महिलाएं एक हफ्ते पहले एक से दो किलो टमाटर खरीद रहीं थी, वहीं अब 250 ग्राम से ही काम चला रहीं हैं। दुकानदार श्याम शर्मा का कहा है कि बारिश से पहले टमाटर समेत सभी हरी सब्जियां काफी सस्ती बिक रहीं थी लेकिन अब इनकी बिक्री काफी कम हो गई है। कुछ लोग तो सिर्फ दालों से ही काम चला रहे हैं।
–
महिलाओं ने कहा-जमाखोरों ने बढ़ाए दाम
फोटो-15
टमाटर का अचानक महंगा होना हजम नहीं हो रहा है। टमाटर को जमाखोरों ने अपने पास स्टॉक करके रखा होगा। अब हल्के-हल्के वह इसको बाजार में पहुंचा रहे हैं। जिससे कीमत बढ़ी हुईं हैं।
-रेनू गुप्ता
–
फोटो-13
कुछ दिनों पहले तक 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि लोगाें को दिक्कत न हो।
-रेखा
–
फोटो-14
पहले से ही रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है। अब और ज्यादा हालात खराब हो गई है। ऐसी स्थिति में घर चलना मुश्किल हो रहा है, क्याेंकि सभी चीजों पर महंगाई छाई हुई है।
-पूजा
–
फोटो-16
रोजमर्रा की वस्तुएं लगातार महंगी हो रहीं हैं। ऐसे में खाने का स्वाद बिगड़ता जा रहा रहा है। सरकार को चाहिए वह महंगाई पर लगाम लगाए। जिससे आम लोगों की दिक्कत न हो।
-वंदना
सब्जियों के दाम
सब्जी पहले अब
टमाटर 100 140
लहसुन 120 170
अदरक 240 280
तोराई 20 60
फूलगोभी 40 60
खीरा 30 55
प्याज 20 30
लौकी 20 45
भिंडी 25 40

रेखा।

रेखा।

रेखा।

रेखा।


