बदायूं

Budaun News: कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए पांच जोन व 16 सेक्टर

Connect News 24

42 स्टेटिक, पांच जोनल व 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पांच जोन और 16 सेक्टर बनाए गए हैं। यहां 42 स्टेटिक, पांच जोनल और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि 14 स्थानों पर तीन पालियों में 42 स्टेटिक, पांच जोन के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर में दो पालियों में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उनके साथ जोनल व सेक्टर पुलिस ऑफिसर भी बनाए गए हैं। दो जोनल, 14 स्टेटिक व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने आवंटित सेक्टर में निरन्तर भ्रमण करते हुए स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखेंगे। सभी अपने मोबाइल फोन निरंतर खुले रखेंगे। बताया कि 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट कछला घाट उत्तरी (बदायूं की तरफ), कछला घाट दक्षिणी (कासगंज की ओर), आफाक तिराहा उझानी (डॉ. नईम के अस्पताल के सामने), तिराहा बाईपास उझानी (रैन बसेरा होटल के पास), मेडीकल कालेज बाईपास, बाईपास बीआरबी स्कूल बरेली रोड, दातागंज तिराहा, बडी ज्यारत, लालपुल तिराहा, मथुरिया चौक (नूरी मस्जिद), मंदिर बिरुआबाडी, जालन्धरी सराय चौराहा, नवादा चौकी, बिनावर थाना मुख्यालय पर व्यवस्थाओं को देखेंगे। उन्होने कहा कि यह व्यवस्था श्रावण माह की समाप्ति 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button