बदायूं

Budaun News: तेज रफ्तार पिकअप ठेले से भिड़ी, एक की मौत

Connect News 24

High speed pickup collided with handcart, one died

मृतक मो.शफीक का फाइल फोटो।

– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ हादसा

– पुलिस के पीछा करने पर वाहन छोड़कर भागा पिकअप चालक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने रोड किनारे खड़े ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में ठेले पर फल बेच रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने पिकअप लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पीछा करने पर वह पिकअप छोड़कर भाग गया।

बिल्सी के मोहल्ला नंबर चार निवासी 38 वर्षीय शफीक पुत्र मुंशी बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में सीएचसी के पास फलों का ठेला लगाता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने बेटे कैफ के साथ ठेला घर ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उझानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि ठेले के परखच्चे उड़ गए और शफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैफ घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो चौराहे पर खड़ी पुलिस ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को देखकर चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।

इसके बाद पुलिस ने घायल कैफ को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में एसएचओ एके सिंह का कहना है कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button