बदायूं

Budaun News: एचएसआरपी न लगी मिली तो भरना पड़ेगा पांच हजार का जुर्माना

Connect News 24

बदायूं। जिले में बिना हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगे वाहनों से अब जुर्माना वसूलने की तैयारी है। परिवहन विभाग को वाहनों की चेकिंग का लक्ष्य मिला है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का चालान होगा।

जिले में तमाम वाहन पुरानी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं। इनमें भी कई वाहनों की प्लेट से नंबर ही मिट गए हैं। शासन ने ऐसे वाहनों पर सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एआरटीओ को छह सौ और पीटीओ को चार सौ वाहनों का चालान करने का लक्ष्य दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार वाहनों की चेकिंग शुरू की जा रही है। बिना हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहन पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का चालान होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button