बदायूं

Budaun News: आबकारी टीम ने मीरा सराय में मारा छापा, सौ लीटर अवैध शराब बरामद

Connect News 24

Excise team raided Meera Sarai, 100 liters of illegal liquor recovered

अवैध शराब के ​खिलाफ जागरूक करती पुलिस की टीम। संवाद

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान सौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई। त्योहारी सीजन में अवैध शराब का कारोबार में तेजी आ जाती है। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार रात आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी और निरीक्षक रोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ मीरा सराय में छापा मारा। तीन जगहों से लगभग सौ लीटर अवैध शराब बरामद कर उसे नष्ट कराया गया। भट्ठियां तोड़ दी गईं। बाद में पंफलेट बांटकर लोगों को अवैध शराब का सेवन न करने के प्रति जागरूक किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button