बदायूं

Budaun News: प्रतिमा लगाने के लिए अब अंदरूनी तौर पर लामबंदी

Connect News 24

Internal mobilization now to install the statue

बरी वाले बाईपास पर लगा महाराणा प्रताप चौक का बोर्ड। संवाद

– बृहस्पतिवार को दिनभर मचा रहा पुलिस कार्रवाई का शोर

– क्षत्रिय और मौर्य समाज के आमने-सामने आने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। बरी वाले बाईपास पर महापुरुष की प्रतिमा लगाने के साथ चौक निर्माण की मांग को लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा और मौर्य समाज से जुड़ी अशोक महान सेवा समिति के आमने-सामने आ जाने के बाद तीसरे दिन अंदरूनी तौर पर लामबंदी जारी रही। यही नहीं पूरे दिन पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई का शोर भी मचा रहा।

बाईपास पर महाराणा प्रताप चौक के नाम से लगे क्षत्रिय महासभा के बोर्ड पर बुधवार को भी समाज के युवकों ने माल्यार्पण किया, पर दूसरे पक्ष की ओर से मौके पर कोई नहीं पहुंचा। पुलिस कर्मी हालात पर नजर रखे रहे। सुबह से चर्चा रही कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार किया। बताया कि प्रशासनिक स्तर पर ही इस मामले मे कोई निर्णय होगा।

इस मामले में महासभा के जिला उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह का कहना है कि चौक पर उनका दावा काफी पुराना है। उन्हें तो महाराणा प्रताप के नाम से चौक के निर्माण का आश्वासन भी मिला था, उधर अशोक महान सेवा समिति के फ्रंटल संगठन से जुड़े चंदगीराम मौर्य ने उनके पास पीडब्ल्यूडी से एनओसी होने का दावा किया गया।

कोई चाहता है कलाम तो कोई हमीद की प्रतिमा

प्रतिमा लगाने के लिए दो समाज के लोगों के आमने-सामने का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी गरमाया रहा। यह नहीं हलवाई चौक पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम या वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाने की मांग भी की गई। यही नहीं कुछ लोगों ने बाईपास मंडी मोड़, मिहौना मोड़ और मानकपुर मोड़ पर भी चौक बनाकर उन पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button