पीलीभीत

Pilibhit News: गुरुद्वारे से निशान साहिब चोरी, दो भाइयों पर आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 23 Jun 2023 12:59 AM IST

पूरनपुर। गैरतपुर जप्ती के गुरुद्वारे से निशान साहिब चोरी हो गया। सिख संगत के साथ कोतवाली में पहुंचे सेवादार ने दो भाइयों पर निशान साहिब को बेअदबी से तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

नगर से सटे गांव गैरतपुर जप्ती स्थित गुरुद्वारे के सेवादार बाबा जसविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात गुरुद्वारे से निशान साहिब चोरी हो गया। सेवादार ने दो भाइयों पर निशान साहिब चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल की दीवार फांदकर घुसे दो भाई निशान साहिब को तोड़कर ले गए।

पुलिस ने आरोपी भाइयों को कोतवाली बुलवाया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि निशान साहिब चोरी होने की तहरीर मिली थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आरोपियों ने नया निशान साहिब बनवाकर सेवादार को देने की बात कही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button