बदायूं

Budaun News: बस कुछ दिन इंतजार करिए… फिर अरेला से होकर जैैतीपुर रोड पर फर्राटा भरिए

Connect News 24

Just wait for a few days, then rush to Jaitipur Road via Arela.

दातागंज के अरेला मोहल्ले में हो रहा नाले का निर्माण।

दातागंज। कस्बे के अरेला मोहल्ले में पुवायां-तिलहर वाया जैतीपुर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। अभी दोनों किनारों पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 30 फीसदी नाला बनकर तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों को तीन माह में काम खत्म करने का समय दिया है। इसके बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क करीब 42 फुट चौड़ी हो जाएगी। इसके बाद अरेला मोहल्ले में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

कस्बे के अरेला मोहल्ले से होकर गुजर रहा पुवायां-तिलहर वाया जैतीपुर स्टेट हाईवे व्यस्ततम मार्ग है। करीब एक माह पहले इसकी इतनी भी चौड़ाई नहीं थी कि दो वाहन आराम से निकल सकें, इससे अक्सर मोहल्ले में जाम लग जाता था। कभी-कभी वाहन घंटों फंसे रहते थे। यह समस्या काफी समय से चली आ रही थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार इस रोड पर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई थी लेकिन हर बार विरोध के चलते अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।

पिछले माह एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नगर पालिका और पुलिस के साथ मिलकर सख्ती से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कराया था। करीब एक सप्ताह तक इस रोड पर बुलडोजर गरजते रहे। तब कहीं सड़क के दोनों किनारे पर बनीं 300 दुकानें, मकान और धर्मस्थल हटाए गए। एक जगह पर कुछ विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।

अब इस रोड के चौड़े में ज्यादा समय नहीं लगेगा। सड़क के दोनों किनारों पर नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है। करीब 30 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। दोनों ओर 1280 मीटर लंबे नाले बनाए जा रहे हैं। नालों की चौड़ाई करीब चार फुट है। अतिक्रमण हटाने से पहले यह रोड करीब 16 फुट चौड़ा था। नाला निर्माण के बाद सड़क की चौड़ाई करीब 42 फुट हो जाएगी। इसके बाद रोड पर आवागमन सुगम हो जाएगा।

दिवाली के मौके पर लगा था लंबा जाम

कस्बे के अरेला मोहल्ले का यह रोड वास्तव में काफी कम चौड़ा था। इस दिवाली के मौके पर यहां लंबा जाम लग गया था। इससे पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस को बैरियर लगाकर वाहन राेकने पड़े थे। तब कहीं जाम खुलवाया जा सका था।

– अरेला मोहल्ले में अतिक्रमण हटवा दिया गया है। इस समय नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण के बाद ही सड़क चौड़ी होगी। सभी ठेकेदारों को जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। – धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज

दातागंज के अरेला मोहल्ले में हो रहा नाले का निर्माण।

दातागंज के अरेला मोहल्ले में हो रहा नाले का निर्माण।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button