पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना खरीद केंद्र बदलवाने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

Memorandum submitted to MP for changing sugarcane procurement center

सांसद वरूण गांधी को ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी । स्रोत – प्रदर्शनकारी

केशोपुर में बेमियादी धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दूसरी चीनी मिल को गन्ना खरीद के आदेश के विरोध में गांव केशोपुर में चल रहा बेमियादी धरना प्रदर्शन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने धरनास्थल पहुंचे सांसद वरुण गांधी को केशोपुर से मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र हटवाकर एलएच चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र लगवाने की मांग की। सांसद ने समस्या का समाधान कराने की कोशिश का आश्वासन दिया।

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर में पिछले कई सालों से एलएच चीनी मिल गन्ना खरीद रही थी। सुरक्षण प्रस्ताव में इस बार मकसूदापुर चीनी मिल को खरीद केंद्र आवंटित कर दिया गया।

मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र गांव में लगा दिया गया। मगर किसानों ने मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना सप्लाई नहीं की। मकसूदापुर चीनी मिल को गन्ना खरीद केंद्र आवंटन के विरोध में किसानों ने तीन दिन पहले गांव में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया जो बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

बुधवार को धरना स्थल पहुंचे सांसद वरुण गांधी को प्रदर्शनकारियों ने समस्या की जानकारी दी। बताया कि मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना मूल्य भुगतान खराब होने से वे लोग उसे गन्ना सप्लाई नहीं करना चाहते। ज्ञापन में मकसूदापुर चीनी मिल का गन्ना खरीद का आदेश निरस्त कराकर एलएच चीनी मिल से खरीद कराने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल वर्मा, रामपाल, अमित, तिलकराम, बर्दी प्रसाद, उदयवीर सिंह, गंगाराम, बबली वर्मा, राममूर्ति, राधेश्याम, सोवरनलाल, नन्हें लाल, दाताराम आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button