बदायूं

Budaun News: बहू पर बुरी नजर रखता था, इसलिए पति को काट डाला

Connect News 24

kept an evil eye on the daughter-in-law, so killed the husband

हत्यारोपी पत्नी मिथलेश। संवाद

बदायूं। बिल्सी में घर के बाहर चारपाई पर सोते समय तेजेंद्र सागर की फरसे से गला काटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी मिथलेश ही निकली। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटनास्थल पर मिला फरसा उसी दिन बरामद कर लिया था। मिथलेश ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में तेजेंद्र सागर की घर के बाहर सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पास में खून लगा फरसा बरामद हुआ था। तेजेंद्र की भाभी मोरश्री पत्नी सूरजपाल ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड के खुलासे को दो टीमें लगाई गई थीं। शुरुआत में मोहल्ले वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

घटना वाली रात पास मिथलेश दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसने नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया। उसकी यही बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं थीं। पुलिस ने परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने बताया था कि तेजेंद्र के घर में रोजाना विवाद होता था।

साक्ष्यों के आधार पर मिथलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था। उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इससे वह तंग आ गई थी और रात में करीब तीन बजे उसकी फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इसा दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

मिथलेश ने रात में ही फरसे पर लगाई थी धार

13 अगस्त की रात जब तेजेंद्र अपनी चारपाई पर सो गया था। इसके बाद मिथलेश ने घर के अंदर ही फरसे पर धार लगाई थी। फिर उसे ले जाकर अपने पास रख लिया था। रात करीब तीन बजे जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। तभी उसने एक ही वार में उसका गला काट दिया था। इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button