शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों का हर महीने होगा शैक्षणिक मूल्यांकन

Connect News 24

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर डीआईओएस को दिए गए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का अब हर महीने शैक्षणिक मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई की तरह ही मासिक परीक्षा होगी। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर डीआईओएस को निर्देशित किया गया है।

नई व्यवस्था में मासिक परीक्षा के दौरान छात्रों से विस्तृत उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए तैयार की गई रूपरेखा के मुताबिक जुलाई से फरवरी के बीच परीक्षा और मूल्यांकन का समय निर्धारित किया गया है। कैलेंडर के अनुसार अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। अर्द्धवार्षिक और वार्षिक के अलावा मासिक परीक्षा के अंक भी माध्यमिक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगी बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा

– शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर परीक्षा कराई जाएगी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी तो अक्तूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह तक लिखित परीक्षा ली जाएगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह में पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मासिक टेस्ट होगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट लिया जाएगा। जनवरी के तृतीय सप्ताह में कक्षा-नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा।

हर महीने बच्चों का शैक्षणिक मूल्यांकन होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसको लेकर शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। इससे बच्चों के निरंतर मूल्यांकन से सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकेगा।

– हरिवंश कुमार, डीआईओएस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button