बदायूं

Budaun News: सजने लगे राखी के बाजार, उमड़ने लगे खरीदार

Connect News 24

Rakhi markets started getting decorated, buyers started pouring in

बाजार मे दुकान से राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

बदायूं। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन का रंग बाजार पर चढ़ने लगा है। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें बाजार में खरीदारी करने जा रही हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइनर और हर मूल्य की राखी मौजूद है। दुकानदारों के अनुसार, अभी खरीद की गति धीमी है, लेकिन तीन-चार दिन में इसमें बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

शहर के पुराना बाजार, टिकटगंज, समेत बड़ा बाजार आदि इलाकों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। इन पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुट रही है। बाजार में हर तरह की राखी मौजूद है, लेकिन सादा डोरे वाली राखी ज्यादा बिक रही हैं। इनका मूल्य पांच रुपये से लेकर 30 रुपये तक है। इसके अलावा डिजाइनर राखियों की भी भरमार है, तो बच्चों को रिझाने के लिए कार्टून कैरेेक्टर की भी राखियां बिक्री काे रखी हैं।

राखी विक्रेता मुकेश बताते हैं कि वे घर पर ही राखियां तैयार करते हैं। इसके लिए कच्चा माल दिल्ली से मंगाते है। एक महीने पहले ही राखी बनाने का काम शुरू कर दिया जाता है। इसके अलावा कुछ राखियां रेडिमेड भी आती हैँ। दुकानदार गोविंद के अनुसार, राखियों की ऑनलाइन बिक्री और खरीदारी भी हो रही है, लेकिन लेकिन अधिकतर ग्राहकों को दुकानों पर मिलने वाली राखियां ही पसंद आ रही हैं।

लुभा रहीं सोने-चांदी की राखियां

बाजार में चांदी की राखियां भी मौजूद हैं, लेकिन अधिकतर राखी विक्रेताओं के पास चांदी की पॉलिश की हुई राखियां ही हैं। इन्हें भी 300 से 400 रुपये में चांदी की राखी बताकर बेचा जा रहा है। हालांकि सराफा कारोबारियों के पास शुद्ध चांदी और सोने की राखियां भी मिल रही हैं। सराफा कारोबारी प्रमुख वैश्य बताते हैं कि चांदी की राखी 400 से 700 रुपये की है, जबकि सोने की तीन ग्राम की राखी की कीमत 20 हजार से 30 हजार रुपये है। खास बात ये है कि इसे त्योहार के बाद भी ब्रेसलेट के रूप में पहना जा सकता है। वह बताते हैं कि चांदी की राखी के खरीदार ज्यादा आते हैं, जबकि सोने की राखी के खरीदार गिने-चुने ही होते हैं। अब तक दो-तीन ग्राहक सोने की राखी ले जा चुके हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button