बदायूं

Budaun News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर डंपर से मजदूर कुचला

Connect News 24

Laborer crushed by dumper on Ganga Expressway under construction

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

– हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

– डंपर चालक पर लगाया शराब के नशे में मजदूर को कुचलने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे मजदूर को डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर चालक ने शराब के नशे में मजदूर को कुचला है। पुलिस ने उनको शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करकटपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर थाना क्षेत्र के ही गांव कंजुआ निवासी 40 वर्षीय वीरेश मजदूरी कर रहा था। गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिट्टी लेकर आ रहे डंपर ने वीरेश को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वीरेश के साथी जब तक चालक को पकड़ने को दौड़े तब तक वह भाग गया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि डंपर चालक ने नशे में वीरेश को कुचला है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इस संबंध में एसएचओ धनंजय पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button