Budaun News: लिंटर खोलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, मकान मालिक का बेटा झुलसा

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव उलैया में बुधवार को छत का लिंटर खोलते समय करंट लगने से 26 वर्षीय मजदूर आरिफ की जान चली गई, जबकि मकान मालिक का बेटा भारत गंभीर रूप से झुलस गया। आरिफ के परिवार वालों ने मकान मालिक पर मजदूरी मांगने पर करंट लगाने का आरोप लगाया है।
गांव उलैया निवासी बिजेंद्र पाल सिंह के मकान का बुधवार दोपहर करीब एक बजे लिंटर खोलने का काम चल रहा था। यहां आरिफ हुसैन पुत्र अनवर मजदूरी पर काम करने आया था। मकान मालिक के मुताबिक लिंटर खोलने के दौरान अचानक आरिफ से पास ही लगा बिजली का तार छू गया, जिससे उसको करंट लग गया।
ये भी पढ़ें- होटल कारोबारी के बेटे ने दी जान: सुसाइड नोट में युवती का जिक्र, लिखा- मैं उसे बहुत प्यार करता था
यह देखकर मकान मालिक का 40 वर्षीय बेटा भारत सिंह दौड़ा। उसने आरिफ को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे भारत भी गंभीर रूप से झुलस गया। मकान मालिक दोनों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब करीब 11 बजे आरिफ ने दम तोड़ दिया। भारत का अभी उपचार चल रहा है।